पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, वोटर ID बनवाने के लिए आधार कार्ड को क्यों किया गया है एक्सक्लूड
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वोटर आईडी बनवाने के लिए अभी भी आधार कार्ड को इंक्लूड रखा गया है लेकिन बिहार में इसे एक्सक्लूड किया गया है। मौके पर तेजस्वी यादव ने स्क्रीन के जरिए इलेक्शन कमीशन के नोटिफिकेशन को भी दिखाया है।