धनघटा: कांवड़ यात्रा को लेकर महुली पुलिस ने सतर्कता बरती, डीजे संचालकों को बांटे रेड कार्ड नोटिस
संतकबीरनगर। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मी