ग्वालियर गिर्द: बाइक से आए और बकरी व उसके बच्चे को ले भागे, गांव वालों ने घेराबंदी कर पकड़ा
पुरानी छावनी के मांगूपुरा में शनिवार सुबह रिंकू कुशवाह नाम का युवक जब अपनी 5 बकरी और उनके बच्चों को चरा रहा था तभी मुरैना के वीरू जाटव और रज्जो गुर्जर ने बाइक से आकर उनकी बकरी और उसका बच्चा उठकर मोटरसाइकिल से भाग निकले इसके बाद रिंकू ने अपने पड़ोसी सूरज कुशवाह को फोन लगाकर बताया कि आरोपी मुरैना की तरफ भागे है इसके बाद दोनों आरोपियों को गांव वालों ने पकड़ लिया