डोमचांच: डोमचांच में अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त, जावा महुआ और उपकरण नष्ट
शुक्रवार को 10 बजे डोमचांच थाना क्षेत्र के बिरजामु इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संचालित भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान जावा महुआ, तैयार शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को नष्ट किया गया।