गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड की बलेसरा पंचायत में आयोजित प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चंदन चौधरी ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बच्चा चौधरी को 108 मतों से पराजित कर जीत हासिल की.