आरा: अभियान बसेरा-2 योजना के अंतर्गत जिले के सभी अंचलों में सांसद ने 511 गृहविहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया
Arrah, Bhojpur | Sep 19, 2025 आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को अभियान बसेरा-2 योजना के अंतर्गत जिले के सभी अंचलों में कुल 511 गृहविहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया गया। आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय सांसद श्री सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान आरा अंचल अंतर्गत 77 गृहविहीन परिवारों को वासगीत प