आरा: भोजपुर जिले के गीधा, गजराजगंज समेत 6 थानों के थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, एसपी बोले- कानून का सही तरीके से करें पालन
Arrah, Bhojpur | Sep 19, 2025 भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने शुक्रवार को जिले में अपराध पर नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण एवं प्रशासनिक सुगमता हेतु जिले के पांच सथानो एवं एक ओपी में नए प्रभारी की पोस्टिंग की है। एसपी ने पुलिस केंद्र में पदस्थापित दारोगा टिंकू कुमार को गीधा थानाध्यक्ष, दारोगा संजीत कुमार शर्मा को नारायणपुर थानाध्यक्ष, दारोगा विजय कुमार को बहोरनपुर थानाध्यक्ष बनाया गया।