लातेहार: शौचालय से सम्मानजनक जीवन की ओर: सोमर भुइयां के लिए आगे आया प्रशासन
लातेहार: इचाक पंचायत के लबरपुर गांव के बुजुर्ग सोमर भुइयां, जो लंबे समय से अभाव और उपेक्षा के बीच एक अनुपयोगी शौचालय में रहने को विवश थे, उनके जीवन में अब बदलाव की उम्मीद जगी है। मामला उपायुक्त संदीप कुमार के संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।