बैरसिया: भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में राह चलती युवती के साथ अभद्रता करने वाले युवक गिरफ्तार
भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में राह चलती युवती के साथ अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया।