शाहबाद: केलवाड़ा में प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन, भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की
Shahbad, Baran | Jul 13, 2024 केलवाड़ा में प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। भुवनेश गोस्वामी ने बताया विश्व के मात्र 2.4 प्रतिशत भू-भाग पर विश्व की कुल लगभग 800 करोड़ जनसंख्या के 17.8 प्रतिशत अर्थात 143 करोड़ से अधिक आबादी का भार वहन कर रहे भारत में जनसंख्या विस्फोट से बहुत समस्याएं आ रही है। जिनको लेकर जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। जिसको लागू करना चाहिए।