शाहबाद: कस्बा थाना क्षेत्र के छात्रों के साथ शिवपुरी में डीएलएड में एडमिशन के नाम पर हुई धोखाधड़ी, ₹40 लाख ले भागा बिचौलिया
Shahbad, Baran | Jul 14, 2024 कस्बाथाना के स्टूडेंट्स के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी में स्थित सनराइज कॉलेज में डीएलएड के एडमिशन के नाम पर 100 स्टूडेंट्स के साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने में आया है। यह मामले को लेकर सभी स्टूडेंट्स में रोष व्याप्त है। सभी ने शिवपुरी थाने मामला दर्ज कराया है। वही पुलिस ने सभी को मंगलवार को बुलाया है।