रामनगर: बसंतपुर गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रामनगर थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव में 50 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र उदित नारायण का शव गांव के बाहर बाग में मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। श्याम सुंदर शुक्रवार को घर से निकले थे वापस घर नहीं पहुंचे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा उनका शव बाग में पड़ा देखा गया। सूचना रामनगर पुलिस को दी गई रामनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे शव पोस्टमार्टम को भेजा है।