गुना में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य सलाहकार मुस्कान कौशिक ने जिले में दो दिवसीय 23, 24 नवंबर 2025 को निरीक्षण किया। 24 नवंबर को गुना और आरोन के उमंग केंद्र और पियर एजुकेटर कार्यक्रम का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया, आरोन उमंग सेंटर के प्रभारी को लापरवाही पर नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में सुधार के आवश्यक निर्देश दिए।