औरैया: ग्राम शिवूपुर में गृह कलह के बाद मजदूर ने कीटनाशक पीकर दी जान, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद एक मजदूर द्वारा कीटनाशक पी लेने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव शिवूपुर निवासी 45 वर्षीय महावीर राजपूत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा, जिसको लेकर परिवार में कहासुनी हो गई। बता