जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरन चकईया निवासी बालक हादसे में घायल हो गया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई हैं।