सरीला तहसील परिसर में आज मंगलवार को मतदाता सूची में नाम संशोधन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यह प्रक्रिया चल रही है। इस कार्यक्रम के तहत आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। अब मतदाताओं के नाम में त्रुटि सुधार, नए नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया को तेज किया गया है।