मानिकपुर: चित्रकूट के दो युवक आंध्र प्रदेश में लापता, पांच महीने से उनके परिवार ने बेटों की राह देखी
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र से आंध्र प्रदेश मजदूरी करने गए दो युवक पिछले पांच महीनों से लापता हैं। आज मंगलवार दोपहर 3 बजे परिजनों ने बताया कि सूअरगढ़ा गांव निवासी विजय और अच्छे लाल का अचानक संपर्क टूट गया। परिवारों का आरोप है कि ठेकेदार भी सही जानकारी नहीं दे रहा। परिजन लगातार थाने और अधिकारियों से बेटों की तलाश की गुहार लगा रहे हैं।