कानपुर: शास्त्री नगर क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल के छात्र ने पनकी में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, शव के पास मिला सुसाइड नोट
शास्त्री नगर क्षेत्र अंतर्गत हाईस्कूल के छात्र ने पनकी में ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र के परिजन ने गुरुवार 2 बजे बताया कि,बुधवार को मृतक अनिकेत कोचिंग के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं आया पूरी रात ढूंढने पर सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहां अनिकेत के कपड़ों और उसके अधजले हाथों से उसकी पहचान हुई। छात्र के पास ने सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।