कानपुर: जॉइंट पुलिस कमिश्नर विनोद कुमार सिंह का तबादला, विपिन टाडा और संकल्प शर्मा बने नए जॉइंट पुलिस कमिश्नर
शासन ने बुधवार की देर रात 11 बजे कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विनोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया। विनोद कुमार सिंह कानपुर में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम एवं हेडक्वार्टर का कार्यभार देख रहे हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार एडीजी रैंक पर प्रोन्नत हो चुके हैं।एसपी विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को नगर का ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।