कानपुर: महाराणा प्रताप कॉलेज में फैकल्टी द्वारा बच्चों को पीटने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, DCP ने दी जानकारी
DCPपश्चिम ने गुरुवार 12बजे बताया कि,महाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रों व फैकल्टी के बीच विवाद हुआ, जिसमें कुछ फैकल्टी द्वारा छात्रों से मारपीट की गई। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और पीड़ित छात्रों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में तीन प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।