डिंडौरी: शहपुरा में विद्युत पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध FIR दर्ज कराने के एसडीएम ने दिए निर्देश
डिंडौरी जिले की शहपुरा नगर में विद्युत पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने संज्ञान लेते हुए रविवार शाम लगभग 4:00 बजे वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए । दरअसल एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।