बरेली: गाली से शुरू हुआ विवाद, फिरौती के लिए युवक का किया किडनैप, बरेली में पूरी रात कार में बंधक बनाकर घुमाते रहे
बरेली के थाना इज्जतनगर इलाके में सनसनीखेज अपहरण और फिरौती का मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद एक युवक का अपहरण कर लिया और उसके परिवार से एक लाख रुपये की फिरौती मांग डाली। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है