छतरपुर: हॉकी खिलाड़ियों को विवाद से रोकना युवक को पड़ा महंगा, युवक पर हॉकी से हमला कर किया घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर के पन्ना रोड स्थित बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक पर हॉकी से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार रेडियो कॉलोनी के पीछे नीलकंठ नगर निवासी शिवम स्टेडियम में घूमने गया था।वही यह घटना आज 23 जून शाम करीब 6:30 बजे की बताई गई है।