जौनपुर: मंगलम लॉन में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, बढ़ते अपराधों में मजदूरों की हो रही अनदेखी
समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने नगर के मंगलम लॉन में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार अपराध महगाई चरम पर पहुंच गया है। बढ़ती महंगाई से मजदूर परेशान हैं, मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी सरकार कर रही है। जनता को जाति धर्म मे बांटने का काम सरकार कर रही है