बरियारपुर: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी गर्भवती महिलाओं की भीड़
शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कल 315 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा जांच के उपरांत उन्हें खानपान की सलाह दी गई एवं दवाइयां भी दी गई।