दीपावली पर्व को लेकर नगरपालिका द्वारा लगाए गए अस्थायी पटाखा बाजार में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, नगरपालिका ने व्यापारियों से दुकान आवंटन के नाम पर बड़ी राशि वसूल की, लेकिन बाजार में मूलभूत सुविधाएं — जैसे अग्निशमन के साधन, सुरक्षा प्रबंध और स्वच्छता — नदारद हैं।