बहराइच: सुजौली इलाके में बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म मामले के आरोपी को कोर्ट ने तीसरे मुकदमे में सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा
बहराइच जनपद के सुजौली इलाके में नाबालिग बच्चियों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए बुधवार को पॉकसो कोर्ट ने तीसरे मुकदमे में भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रहस्यमयी तरीकों से बच्चों का अपहरण कर वारदात को अंजाम देता था।