मेरठ: सदर क्षेत्र में निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर से मांगी 5 लाख की रंगदारी,पुलिस अज्ञात नंबर से आरोपी की तलाश में जुटी
Meerut, Meerut | Apr 14, 2024 निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महेंद्र दास से रंगदारी मांगी गई। वें अपने निजी काम से घर आए थे। तभी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई और रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी हैं। महामंडलेश्वर ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही।