गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते 1 युवक को RPF की टीम ने किया गिरफ्तार,दर्ज हुआ प्राथमिकी
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत कार्रवाई करते हुए गया जंक्शन के बुकिंग काउंटर के बाहर एक युवक को गिरफ्तार किया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आरोपी की पहचान चंदौती निवासी 21 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में हुई।