बरेली: बेटे की मौत के बाद बहू बनी मुसीबत? बुजुर्ग दंपति ने SSP बरेली से इंसाफ की गुहार लगाई
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र से एक भावुक और विवादित मामला सामने आया है, जहां कालीबाड़ी निवासी बुजुर्ग महिला कांती देवी ने अपनी पुत्रवधू पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। कांती देवी का कहना है कि उनके बेटे गौरव शर्मा की अक्टूबर 2025 में मौत हो चुकी है, जिसके बाद उनकी बहू सविता परिवार से अलग रह रही है। आरोप है कि सविता आए