पटना ग्रामीण: पटना में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा-बिहार से मेरा गहरा संबंध है.
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की बिहार से मेरा गहरा संबंध है क्योंकि बिहार के बहुत सारे लोग मुंबई में रहते हैं उनकी रक्षा करना एवं सपोर्ट करना हमारा काम है .मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है आप सभी लोगों को अपना बिजनेस अपना रोजगार करने का पुरा हक है.