कोटा ग्रामीण की बपावर कलां पुलिस ने 41.184 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में चार महीने से फरार आरोपी नारायण सिंह निवासी मंदसौर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी चेचट थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर उसे दबोच लिया।