राठ: पठनऊ इलाके में दुकानदार साइबर ठगी का शिकार, साइबर अपराधियों ने खाते से ₹9,741 उड़ाए, यूपीआई पासवर्ड भी बदला
Rath, Hamirpur | Jul 2, 2026 राठ कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी आमिर अली ने साइबर ठगी का शिकार होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 29 जून की सुबह करीब 9 बजे चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 9,741 रुपये निकाल लिए गए। उनका कहना है कि यह रकम जम्प ऐप के माध्यम से किसी साइबर ठग ने निकाल ली।