परिहार: भीषण गर्मी के कारण 27 जून तक बंद रहेंगे स्कूल,जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
सीतामढ़ी जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़े हुए तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 25 जून से 27 जून तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे तक संचालित की जा