अंबिकापुर: सरगुजा जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरबार में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 28 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार अंबिकापुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरबार में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने कक्षा 7वीं के छात्र को स्कूल की छत पर मनी प्लांट लगाने के लिए चढ़ाया। इसी दौरान छात्र का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया।