ग्वालियर गिर्द: सिटी सेंटर के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, मैनेजर और कर्मचारियों से हुई पूछताछ
रविवार रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर क्षेत्र के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने अचानक छापा मारकर जांच की। द बीच स्पा सेंटर और द हिलिंग स्पा सेंटर में मैनेजर व कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान कुछ गतिविधियां संदिग्ध लगने और रजिस्टर व्यवस्थित नहीं मिलने पर संचालकों को चेतावनी देकर नियमों का पालन करने और किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई।