बालोद: सिंघोला में भालू के हमले से युवक घायल, PHC में नहीं मिला रैबीज इंजेक्शन; जिला अस्पताल बालोद में कराया भर्ती
Balod, Balod | Jun 5, 2026 डौंडी ब्लॉक के वनांचल ग्राम पंचायत सिंघोला के आश्रित ग्राम सुकड़ीगुहान में गुरुवार सुबह भालू के हमले में एक युवक घायल हो गया। घटना सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। भालू के हमले में रोहित नेताम के हाथ में गंभीर चोट आई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोटिया पहुंचाया।