थाना पद्मनाभपुर: गांजा आरोपी गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत आरोपी सुमन पांडे और मुकेश मिश्रा को रायपुर नाका ओवर ब्रिज के पास से 2.362 किलोग्राम अवैध गांजा 1,18,100 बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोबाइल, एक्टिवा वाहन और नगदी समेत कुल 1,50,170 का सामान जब्त किया गया।