होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पुलिस लाइन में Safe Click 2.0' मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन करने वाले
विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित नर्मदापुरम पुलिस द्वारा संचालित 'Safe Click 2.0' साइबर जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को आयोजित साइबर जागरूकता मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मैराथन का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।