जोकीहाट: पेचैली गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुआ जख्मी
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेचैली गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।इस घटनाक्रम की जानकारी बुधवार को शाम 5 बजे मिली