कुम्भराज: कुंभराज में हर्षोल्लास से मनाई ईद उल जुहा, जुलूस निकालकर ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की गई
Kumbhraj, Guna | May 28, 2026 कुंभराज में 28 मई को ईद उल जुहा अमन चैन हर्षो उल्लास और सादगी से मनाई गई। कुंभराज मुस्लिम समाज अध्यक्ष ने बताया, सुबह कुंभराज और आसपास के सभी मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित होकर जुलूस के रूप में ईदगाह पहुंचे। ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा कर गले मिलकर मुबारकवाद दी, अमन चैन की दुआएं मांगी। सौहार्द के साथ परंपरा अनुसार ईद उल जुहा पर्व मनाया गया।