पटना ग्रामीण: नासरीगंज के फक्कर महतो गंगा घाट से हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
राजधानी पटना के नासरीगंज के फक्कर महतो गंगा घाट से पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान इमलीतल का सूरज, मोहम्मद शाहीद, दानापुर धोबी टोला निवासी आकाश कुमार और भट्ठीपर के आयुष कुमार के तौर पर हुई है। एएसपी दीक्षा ने इसकी पुष्टि की है।