पटना ग्रामीण: पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने मीठापुर स्थित बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
पटना प्रमंडलीय आयुक्त सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मंगलवार को पटना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में मीठापुर स्थित बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की । आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में पटना डीएम, पटना नगर आयुक्त , कार्यपालक अभियंता समेत भवन निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।