पटना ग्रामीण: गिरफ्तार शराब माफिया द्वारा पुलिस को चकमा देकर फरार होने के मामले में चौक थाना के 4 पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित
पटना के चौक थाना में गिरफ्तार शराब माफिया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा लापरवाही बरतने वाले चार पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित.मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर चौक थाना को पूछ-ताछ के लिए सुपुर्द किया था.इसी दौरान एक शराब माफिया कैदी भागने मे सफल हो गया.