मुरैना नगर: अटार गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
टेट्रा थाना क्षेत्र के अटार गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ,जिसको सबलगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को भर्ती कर दिया है।