नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खतऊआ में धार्मिक भावनाएं आहत करने और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है। बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में वायरल वीडियो के दौरान पुतला दहन और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से तनाव फैला। बाद में एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए गांव में फोर्स तैनात की है।