डीग: डीग के गांव इकलहरा में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस ने संभाला मोर्चा
डीग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा में शनिवार को वर्षों पुरानी आपसी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। वासदेव और केहरी पक्ष के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।