खजनी: आशनाई और पुरानी रंजिश में आदित्य साहनी की जान गई, बोरे में शव भरकर आमी नदी में फेंका; खजनी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में आदित्य साहनी हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में आशनाई और पुरानी रंजिश हत्या की वजह सामने आई है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव बोरे में भरकर आमी नदी में फेंक दिया था। अब तक इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।