सलोन: रोखा ग्राम सभा के पूरे खेऊ व पूरे जालिम गांव में निर्माण कार्य सामग्री पर युवक ने उठाए सवाल, कार्रवाई नहीं हो रही
20:6:2026 को 7:30 सुबह रोखा ग्राम सभा के पूरे खेऊ व पूरे जालिम गांव में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य सामग्री पर भूपेन्द्र चंद्र पांडेय नाम के युवक ने उठाए सवाल। युवक ने बताया प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य की सामग्री गुणवत्ताहीन है। जिसको लेकर पीड़ित ने कई बार जिलाधिकारी रायबरेली समेत कई अधिकारियों से शिकायत भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।