बिलग्राम: मढ़िया गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघोपुर-कुतुवापुर मार्ग पर मढ़िया गांव के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायलों की पहचान राम देवी, नन्ही देवी (दोनों निवासी करेहका) और सोन काली (निवासी कटरिया बिलग्राम) के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं मढ़िया गांव में अपनी रिश्तेदारी